जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीएच एरिया निवासी कारोबारी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी अपहरणमुक्त हो गये. अपहरण के बाद कैरव गांधी अपने आवास पर लोगों के बीच आये. लोगों का अभिवादन अपने बालकोनी से किया. गांधी परिवार ने एक प्रेस बयान जारी किया है, जिसमें कहा कि भगवान की कृपा से कैरव सुरक्षित घर लौट आया है. (नीचे भी पढ़ें)

हम आप सभी के आशीर्वाद, प्रार्थनाओं और इन मुश्किल दिनों में हमारे साथ रहने के लिए आभारी और धन्यवाद देते हैं. हम आपके समर्थन के लिए आप सभी के आभारी और ऋणी हैं. (नीचे भी पढ़ें)
दूसरी ओर, इस मामले में पहली बार पुलिस का बयान आया है. पुलिस ने प्रेस बयान में कहा है कि कैरव गांधी अपहरण कांड से संबंधित अनुसंधान के क्रम में जमशेदपुर पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी के कारण अपहरणकर्ता कैरव को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की योजना बना रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों को सतर्क किया गया तथा संभावित मार्गों पर तैनात किया गया. लगातार बढ़ते पुलिस दबाव एवं रंगे हाथ पकड़े जाने की आशंका के चलते अपहरणकर्ताओं ने जीटी रोड पर चौपारण–बरही खंड के बीच रास्ते में ही कैरव को छोड़ दिया तथा मौके से फरार हो गए. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने तत्परता से कैरव को सकुशल बरामद किया एवं उनके परिजनों के आग्रह पर उन्हें सुरक्षित रूप से उनके आवास तक पहुंचाया. अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है. अग्रतर कार्रवाई की जानकारी यथासमय दी जाएगी. इस बीच परिवार में खुशी की लहर है




