जमशेदपुर : 26 जनवरी सोमवार को जुगसलाई एमई रोड स्थित डेजी गार्डन इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस का पर्व अत्यंत हर्ष, उल्लास, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के वातारण में मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ झंडोत्तोलन से हुआ, जिसे विद्यालय के संस्थापक सह प्रबंधक सुनील अग्रवाल ने फहराया. (नीचे भी पढे़ं)

इसके पश्चात सभी ने राष्ट्रगान जन-गन-मन के सामुहिक गायन के साथ राष्ट्र के प्रति श्रद्धा प्रकट की. बच्चों ने ऐ मेरे वतन के…. देश रंगीला जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रस्तुति देकर भाव विभोर कर दिया. (नीचे भी पढे़ं)
कार्यक्रम में संस्थापक सुनील अग्रवाल ने कहा हमे अच्छा नागरिक बनकर देश की सेवी करनी चाहिए एवं अपने अधिकारों के साथ कर्त्तव्यों का निर्वाह निष्ठापूर्वक करनी चाहिए. गणतंत्र केवल एक व्यवस्था ही नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है. (नीचे भी पढे़ं)
हमे अनुशासन, जिम्मेदारी और सेवा भाव के साथ काम करना चाहिए. कार्यक्रम सभी शिक्षिका श्वेता शर्मा, शशि कला सिंह, शिक्षा अग्निहोत्री, मुध सेठ, रेखा देवी, सुशांति देवी के सहयोग से संपन्न हुआ.



