जमशेदपुर : जमशेदपुर के कारोबारी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के अपहरणमुक्त होने की खबर के बाद लोगों का तांता उनके घर पर लगा है. हर आम और खास ने वहां आकर खुशी का इजहार किया है. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया, एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल समेत तमाम लोगों ने इस पर खुशी जतायी है. (नीचे भी पढ़ें)
13 जनवरी से लगातार लोग उनके परिवार के साथ खड़े थे. सारे लोग उनका स्वागत करने और परिवार की खुशी में शामिल होने के लिए जा रहे है. देवांग गांधी और कैरव गांधी पूरी तरह खुश है. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि हमें यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि पुलिस प्रशासन द्वारा कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर आज प्रातः लगभग 4:30 बजे उनके निवास पर सुरक्षित रूप से उनके परिवार को सौंप दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इस संबंध में मेरी सिटी एसपी शिवाशिष कुमार से तथा कैरव गांधी के पिता देवांग गांधी से भी बातचीत हुई. देवांग गांधी ने इस पूरे मामले में सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, स्थानीय पुलिस एवं झारखंड पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए त्वरित सहयोग एवं सराहनीय प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया है. (नीचे भी पढ़ें)
इस पूरे प्रकरण में जमशेदपुर के एसएसपी के कुशल नेतृत्व, सिटी एसपी एवं ग्रामीण एसपी द्वारा की गई त्वरित व समन्वित कार्रवाई तथा स्थानीय एवं झारखंड पुलिस की पूरी टीम के समर्पित और अथक प्रयासों के कारण ही यह कार्य सफल हो सका, जिसके लिए हम सभी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
सभी से विनम्र अनुरोध है कि कैरव गांधी के निवास पर एकत्रित न हों तथा उन्हें अपने परिवार के साथ निजी समय बिताने दें.




