जादूगोड़ा: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केन्दाडीह, मुसाबनी के प्रभारी डॉ सुंदर लाल मार्डी के नेतृत्व में बुधवार को इंडियन रिजर्ब बटालियन 02 कैंप मुसाबनी में रक्तदान सह स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. इस दौरान इंडियन रिजर्ब बटालियन 02 कैंप मुसाबनी के डीएसपी भूपेंद रावत ने पहला रक्तदान कर जवानों का उत्साह बढ़ाया. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने रक्तदान के महत्व से जवानों को अवगत कराया तथा कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है. रक्तदान से किसी को नया जीवन मिल सकता है. इस अवसर पर केन्द्र के प्रभारी डॉ सुंदर लाल मार्डी, डॉ ज्योति कुमारी, डॉ पुष्पा नाग एएनएम गीता हेंब्रम, एमपी डब्ल्यू मृगांगो भक्त, फार्मासिस्ट शत्रुघ्न साव ने अहम योगदान दिया.




