जमशेदपुर: 28 फरवरी, बुधवार को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कालेज के सत्र 1971-1975 के पूर्व छात्रों ने जी टाउन क्लब बिष्टुपुर में अपने सहपाठी टाटा वर्कर्स यूनियन के माइकल जान सेंटर के निदेशक जयदेव उपाध्याय के अकास्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. सभा में उपस्थित पूर्व छात्रों ने उनके साथ बिताए गए दिनों की यादें बताते हुए सभी की आंखों में आंसू आ गए.(नीचे भी पढ़े)
अंत में 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. शोक सभा में
सन्तोष अग्रवाल, घनश्याम, सुरेश वर्मा, राजेन्द्र पाल, गोविंद, प्रकाश राव, मसूद खान, मनोरंजन, हरेंद्र सिंह, हरजिंदर, डॉ नित्यानंद झा, हेमंत जायसवाल, नूर आलम, सुरेश दत्त पाण्डेय, अनवर अदीब, सिकंदर हयात खान, अशोक झा, नवल झा, लक्ष्मी नारायण, विजय खोसला,प्रकाश दुबे समेत काफी सहपाठी मौजूद थे.




