पोटका: प्रखंड के हाता स्थित प्राचीन गुरुकुल आश्रम रामगढ़ में 58वां पांच दिवसीय महायज्ञानुष्ठान अखण्ड संकीर्तन एवं दशम विष्णु यज्ञ का आयोजन माघी पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर 1 फरवरी रविवार से होगा.आयोजन की तैयारियों को लेकर पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो ने शुक्रवार को मेला कमिटी के साथ स्थल निरीक्षण कर कमिटी के सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया.(नीचे भी पढ़े)

मौके पर उन्होंने कहा कि मेला में पांच दिनों तक काफी भीड़ उमड़ती है इसमें आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहेगी .आयोजन समिति मेला में सीसीटीवी की व्यवस्था एवं भोलेन्टियरो को पहचान पत्र के साथ तैनात करे और किसी भी हुड़दंग करने वाले पर नजर पड़े तो प्रशासन को सूचित करें .इस अवसर पर मुखिया सुकलाल सरदार,आश्रम कमिटी के कृष्णा गोप, उपेंद्र नाथ सरदार,गणेश सरदार,पप्पू पांडेय,बापटु विश्वास, जगन्नाथ यादव,भवेश महतो आदि उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)

पांच दिनों तक लगातार चलेगा यज्ञ एवं हरिनाम संकीर्तन: आश्रम कमिटी के अध्यक्ष सुधांशु शेखर मिश्र ने बताया कि 31 जनवरी को रात्रि में गंधाधिवास के साथ पुजा अर्चना शुरू होगी जिसके उपरांत एक फरवरी को भव्य शोभा कलशयात्रा निकाली जाएगी एवं दिन के 10:30 बजे से यज्ञानुष्ठान एवं हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हो जाएगा जो कि लगातार पांच दिनों तक चलेगा 6 फरवरी को यज्ञोपवीत संस्कार एवं धुलट के साथ शाम को पूर्णाहुति के उपरांत यज्ञ का समापन होगा. उन्होंने बताया कि इस वर्ष संकीर्तन की प्रस्तुति पश्चिम बंगाल के हराधन दास गोस्वामी संप्रदाय, दीपक दास गोस्वामी संप्रदाय, रास बिहारी पांडेय संप्रदाय, गोवर्धन दास गोस्वामी संप्रदाय, निताई गौर संप्रदाय, ब्रज किशोर दास संप्रदाय, बासु दास संप्रदाय, राधा गोविंद संप्रदाय एवं क्षेत्र के टीमो द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा .उन्होंने स्थानीय लोगो से कार्यक्रम में शामिल हो इसे सफल बनाने की अपील की है .



