जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को स्थित गुरु गोबिंद सिंह हाई स्कूल में कक्षा दस के छात्रों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जी यमुना को बेस्ट गर्ल और गणेशा मुखी को बेस्ट बॉय का पुरस्कार दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
समारोह की शुरुआत गुरुद्वारे में आरदास और आशीर्वाद लेकर हुई. इसके बाद कक्षा नौ के छात्रों ने कक्षा दस के छात्रों को विदाई दी. मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के सचिव संतोष सिंह उपस्थित रहे.
विद्यालय के सचिव संतोष सिंह ने बेस्ट गर्ल और बेस्ट बॉय को पुरस्कार प्रदान किए. इस अवसर पर प्रधानाचार्या पुष्पा पांडेय ने छात्रों को मार्गदर्शन दिया और सभी को शुभकामनाएं दीं. (नीचे भी पढ़ें)
समारोह के अंत में सभी छात्रों को ममेंटो और रिफ्रेशमेंट दिया गया. यह एक यादगार और शानदार कार्यक्रम रहा, जिसे सभी ने खूब एंजॉय किया.



