जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू कावेरी रोड स्थित उर्मिला देवी के मकान में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गयी. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, अनाज, इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत अन्य घरेलू सामग्री जलकर पूरी तरह खाक हो गयी.
गनीमत यह रही कि घटना के समय मकान में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. आग की लपटें और धुएं का गुबार देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. हालात की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने मकान का ताला तोड़ा और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. इसी दौरान दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गयी. (नीचे भी पढे़ं)
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए. फिलहाल आग पूरी तरह नियंत्रित कर ली गयी है. प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है. प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पूरे मामले की जांच जारी है. (नीचे भी पढे़ं)
वहीं, तरुण बाल संघ की तरफ से खूंटाडीह निवासी जयंतो जाल के आवेदन पर कलिंगा पूजा समिति के रोशन सेनापति, ऋषि सेनापति, गुल्लू महानंद, सिद्धार्थ महानंद, सत्यम, समीर, आर्यन, टन्नी, गोकुल उर्फ राहुल जाल और सूर्यकांत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. सभी आरोपी संबलपुरिया बस्ती के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. दोनों पक्षों के आरोपों की सत्यता की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.




