जमशेदपुर : जमशेदपुर के एनटीटीएफ स्थित आरडी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी के सभागार में शनिवार को वाईस प्रिंसिपल रमेश राय के सुपरएनुएशन (सेवानिवृत्ति) के अवसर पर एक गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में पूर्व एवं वर्तमान छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. अविस्मरणीय सेवा और विशिष्ट उपलब्धियां है. उनके नेतृत्व में संस्थान के परीक्षा परिणामों में अभूतपूर्व सुधार हुआ और नई शिक्षण पद्धतियों को अपनाया गया. उन्होंने न केवल पाठ्यक्रम को पूरा कराने पर जोर दिया, बल्कि अनगिनत छात्रों को करियर मार्गदर्शन देकर उनके भविष्य की नींव रखी. अनुशासन और प्रशासन है. (नीचे भी पढ़ें)

संस्थान के प्रशासनिक ढांचे को आधुनिक और पारदर्शी बनाने में उनकी अहम भूमिका रही. समारोह के दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य प्रीत जॉन टाटा स्टील फाउंडेशन बृज किशोर सिंह और प्रबंधन समिति पल्लवानी चौधरी ने उन्हें स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया. अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि उनकी कमी संस्थान को हमेशा खलेगी, लेकिन उनके द्वारा छोड़ी गई प्रेरणा की विरासत आने वाले वर्षों तक मार्ग प्रशस्त करती रहेगी. अंत में, सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभवों को साझा किया और छात्रों को जीवन में निरंतर प्रगति करने का मंत्र दिया. (नीचे भी पढ़ें)
एचओडी डिपार्टमेंट ऑफ़ मेकाट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर ने एक ज़बरदस्त विदाई भाषण दिया, अपने भाषण में उन्होंने कहा कि “उन्होंने स्टूडेंट्स के लिए एक स्ट्रेस-फ्री सीखने का माहौल बनाया था और फैकल्टी की क्वालिटी को बेहतर बनाने और शिक्षा और रिसर्च के ज़रिए उनके विकास को बढ़ावा देने की पूरी कोशिश की थी” उन्होंने सर को एक संतुष्ट और खुशहाल रिटायरमेंट जीवन की शुभकामनाएं दीं. दीपक सरकार एवं हरेश ने अपने कुछ यादगार दिनों को याद करते हुए एक प्यारी सी फेयरवेल स्पीच दी और मैनेजमेंट और सभी टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने इस दिन को उनके लिए बहुत खास और यादगार बनाया. प्रबंधन अधिकारी वरुण कुमार ने धन्यवाद दिया.




