जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का समापन हो गया. इधर स्व रविन्द्र नाथ मुर्मू और स्व कन्हैया लाल मुर्मू की याद में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी की टीम, जहां विजेता बना उसे 20 हजार नगद, खस्सी और ट्रॉफी देकर मुखिया अनीता मुर्मू, जालिम मार्डी व समाजसेवी ललन साव ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया. वहीं उपविजेता का पुरस्कार नरवा पहाड़ स्थित कदमा की टीम को मिला. द्वितीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार नगद, एक खस्सी व ट्रॉफी सौंपी गयी. (नीचे भी पढ़ें)
तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार के रुप 7 हजार रुपया नगद व एक खस्सी प्रदान की गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसायटी के अध्यक्ष घनीराम मुर्मू, सचिव हरिपदो मुर्मू, सहसचिव उदय टुडू, कोषाध्यक्ष मनोरंजन बेसरा, सह कोषाध्यक्ष दासमत सोरेन, प्रकाश सोरेन, अमित टुडू, बबलू सोरेन, संतोष सोरेन समेत सोसायटी के सदस्यों ने अहम योगदान दिया.


















