जमशेदपुर : जमशेदपुर में कल्कि सेना व भारतीय प्रगति दल के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 2 मार्च को प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम न्यू लेआउट, सीतारामडेरा स्थित कुआं मैदान में आयोजित होगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए दोनों संस्थाओं के संरक्षक मनोज सिंह उज्जैन ने बताया कि समारोह में दिल्ली और बिहार से आमंत्रित महिला गायिकाएं अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां देंगी, वहीं स्थानीय कलाकार भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधेंगे.
उन्होंने बताया कि इस आयोजन में एक हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है. कार्यक्रम का समय संध्या 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक निर्धारित किया गया है. (नीचे भी पढे़ं)
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों के लिए स्वरुचिपूर्ण भोज की भी विशेष व्यवस्था की गई है. आयोजकों ने शहरवासियों से इस पारंपरिक होली मिलन समारोह में शामिल होकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने की अपील की है.


















