जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस से साकची जाने वाले रास्ते में गाड़ाबासा के समीप शनिवार दोपहर अचानक पुराना पेड़ भरभराकर गिर पड़ा. इस दौरान सड़क पर अफरा – तफरी मच गयी. गनीमत रही की राहगीर इसकी चपेट में आने से बच गए. पेड़ गिरने से मार्ग के दोनों तरफ यातायात प्रभावित हुआ. घटना के बाद वाहनों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी. पुलिस ने यातायात को सुरचारू करने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. (नीचे भी पढ़ें)
राहगीरों ने कहा कि पेड़ों की समय पर छंटाई न होने से दुर्घटनाओं का खतरा रहता है. प्रशासन से नागरिकों की मांग है कि पेड़ों की नियमित जांच की जाए. जोखिम वाले पेड़ों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए.


















