जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के कार्यालय में 12 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने अपना नामांकन दो प्रति में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अंबुजनाथ, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी शिवनारायण सिंह और आलोक दुबे के समक्ष जमा किया. इस कार्य में जमशेदपुर जिला बार संघ के सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता तापस कुमार मित्रा, अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ ओझा, रमाशंकर पांडेय, जन्मेजय सिंह, अक्षय कुमार झा और बसंत मिश्रा ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किया. (नीचे भी पढ़ें)

उनके साथ अधिवक्ता रमेश प्रसाद, मिथिलेश सिंह, झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता भरत झा, अशोक कुमार शुक्ला, अमित कुमार चतुर्वेदी, बोकारो बार संघ से अधिवक्ता रविंद्र कुमार, सरायकेला एवं चाईबासा बार संघ से भी अधिवक्ता के साथ-साथ कई अधिवक्ता मौजूद थे. सभी अधिवक्ताओं ने मिलकर वॉइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला को फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया.







