धालभूमगढ़: स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी जयंती उपलक्ष्य पर द्वितीय वर्ष दलकी ग्राम में रक्तदान शिविर आयोजन युवा शक्ति रक्तदान आयोजन समिति, दलकी तथा एमजीएम ब्लड सेन्टर एवं कुड़मी संस्कृति विकास समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में कैप्टन डाक्टर सुरेश कुमार सैनी, विशिष्ट अतिथि अर्पणा मिश्रा, कुड़मी संस्कृति विकास समिति संस्थापक अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो, प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष अर्जुन हांसदा, मुखिया चम्पा रानी मुर्मू, समाजसेवी कांचन कर, उपप्रमुख सुकरा मुण्डा, समाजसेवी अंजनी सिंह, समाजसेवी चैतन मुर्मू आयोजन समिति के अध्यक्ष इनामूल, संजय पाल, देवाशीष महतो, रंजन महतो समेत अन्य ने स्वतन्त्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर और द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़े)
विशेष रूप से मुख्य अतिथि कैप्टन डाक्टर सुरेश सैनी को कुड़मी संस्कृति विकास समिति अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो द्वारा एवं जिला न्यायाधीश अर्पणा मिश्रा को मुखिया चम्पा रानी मुर्मू के हाथों से स्मृति चिन्ह भेंट कर और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. सेवा ही धर्म सामाजिक संस्था द्वारा सक्रिय सदस्य के रक्तदान शिविर आयोजन का सराहना किया एवं आयोजन समिति को टी शर्ट भेंट किया गया.स्वपन महतो के द्वारा स्थानीय आयोजन समिति एवं रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया.








