जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत 28 लाख रुपये की लागत से बर्मामाइन्स कैरेज कॉलोनी में तीन विकास योजनाओं का शुक्रवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शिलान्यास किया. इसके तहत जमशेदपुर अक्षेस अंतर्गत बर्मामाइन्स कैरेज कालोनी केला बगान अन्तर्गत गोपाल मुंडा के घर से डिपेर मुखी के घर तक अशोक यादव के घर से विजय शर्मा के घर तक चांद के घर से फेंकनी के घर से होते हुए राम आश्रम तक एवं गोपाल लोहार के घर से रमेश के घर होते हुए सजय पाण्डेय के घर तक नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. जमशेदपुर अक्षेस अंतर्गत बर्मामाइन्स कैरेज कॉलोनी दुकान लाइन जितेन रजक के घर से देव कुमार के घर तक एवं मुकेश दुकान के घर से पिकी देवी के घर तक नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. (नीचे भी पढे़ं)

जमशेदपुर अक्षेस अंतर्गत बर्मामाइन्स कैरेज कॉलोनी हरिजन बस्ती में फेकु मुाबी के घर से डिपेट मुखी के घर तक एवं शिवगंशन मुखी के घर से आजाद बाबा के घर तक नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि विधायक मद के अलावा सरकार के विभिन्न विकास मदों से क्षेत्र में जनोपयोगी कार्य कराये जा रहे हैं. हेमंत सरकार प्रमुखता से प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है.


















