जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह पुलिस ने तड़ीपार कुख्यात अपराधी सुमित कुमार सिंह उर्फ लंबू को गिरफ्तार किया है. सुमित कुमार सिंह बारीगोड़ा कृति मैदान का रहने वाला है. पुलिस को सूचना मिली थी कि गोविंदपुर क्षेत्र में तड़ीपार होने के बावजूद सुमित घुम रहा है और आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद पुलिस की टीम ने उसको गोविंदपुर रेलवए फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया है. सुमित कुमार सिंह के खिलाफ परसुडीह थाना में आर्म्स एक्ट समेत कई सारे संगीन आपराधिक मुकदमा दायर है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


















