
जमशेदपुर : गेल (इंडिया) लिमिटेड ने जमशेदपुर के कदमा स्थित निर्मल महतो स्टेडियम में अपनी प्रत्येक वार्ष आयोजित होने वाली ऑफसाइट लेवल-III मॉक ड्रिल को आयोजित किया. इस कार्यक्रम में इंडियन ऑयल (आइओसीएल), भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल), गेल गैस आदित्यपुर, गेल बोकारो, झारखंड अग्निशमन विभाग और जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. गेल के महाप्रबंधक और जीए प्रभारी गौरी शंकर मिश्रा ने बताया कि यह मॉक ड्रिल सुरक्षा मानकों और आपातकालीन तैयारियों को बढ़ाने के लिए एक सक्रिय कदम है जिसमें प्रशासन की मदद एवं समन्वय के साथ भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर तैयारियों को परखा जाता है.(नीचे भी पढ़े)

इस वर्ष के अभ्यास में एक उच्च-जोखिम वाले औद्योगिक परिदृश्य का अनुकरण किया गया ताकि गेल की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम की तैयारियों का परीक्षण किया जा सके. गेल के अधिकारी गौरी शंकर मिश्रा, अमित तेरोम, दुर्गा, मिथिलेश, अनु, शीबान और रिपोम ने इस अभ्यास में भाग लिया, जिसे सफल घोषित किया गया. गौरीशंकर ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर गेल के कंट्रोल रूम नंबर +91 8987670901 पर संपर्क करे तथा जहां गेल की पाइपाइनल के पास मार्कर लगे है एवं वहां पर बिना गेल की अनुमति के खुदाई न करें. (नीचे भी पढ़े)

गौरीशंकर ने पाइपलाइन को सुरक्षित रखने में मदद करने की अपील की है. वर्तमान में, गेल पूर्वी सिंहभूम में 14 स्टेशनों के माध्यम से सीएनजी की आपूर्ति कर रहा है और क्षेत्र में 8,000 से ज़्यादा घरों और 65 होटलों, रेस्तरां इत्यादि को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) प्रदान कर रहा है.








