जमशेदपुर : जमशेदपुर के कई आपराधिक मामलों का आरोपी विक्रम शर्मा को देहरादून में गोली मारकर हत्या कर दी गयी. बताया जाता है कि वह देहरादून में एक जिम से बाहर निकल रहा था उसी दौरान कुछ अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलायी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. (नीचे भी पढे़ं)

घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढे़ं)

इस घटना के बाद से जमशेदपुर ही नहीं पूरे झारखंड में अपराध की जगत में सनसनी फैल गयी है. विक्रम शर्मा हाल में कई आपराधिक मामलों में कोर्ट से बरी होने के बाद वह राजनीति में सक्रिय हुआ था. उसको गैंगस्टर अखिलेश सिंह का गुरू भी कहा जाता था. (नीचे भी पढ़ें)

मिली जानकारी के अनुसार विक्रम शर्मा एक मॉल के जिम में बाहर निकल रहा था उसी समय उसको गोली मारी गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी.







