
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव में ओडिया पंडित गोपबंधु दास की 142 वीं जयंती मनाई गई। यहां के चौक पर स्थित गोपबंधु दास की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर स्थापना समिति के सचिव मनोरंजन गिरि ने कहा कि 25 अक्टूबर को विशेष रुप से गोपबंधु दास की जयंती मनाई जाएगी और सभा आयोजित की जाएगी। खंडामौदा के गोपबंधु पाठागार में भी मूर्ति पर माल्यार्पण कर कई सदस्यों ने जयंती मनायी। इस मौके पर उपमुखिया शशांक शेखर पाल, मृत्युंजय माइती, हरिपद पाल, लक्ष्मण चंद्र गिरी, रतिकांत सीट, लालमोहन कर, वेणुधर मंडल, भूतनाथ बेरा, गोपाल चंद्र बेरा, तरुण महतो, कार्तिक चंद्र मुंडा, प्रवीण बेरा, अकुल चंद्र बाघ, मोहिनि कांत बेरा, बी के जेना समेत गोपबंधु पाठागार के कई सदस्य उपस्थित थे।




