
जमशेदपुर : आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष शंभु चौधरी ने बताया कि आगामी 12 अक्टूबर 2019 को सोनारी स्थित कार्मेल स्कूल के पीछे मैदान में आम आदमी पार्टी का पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन की आयोजन किया गया है. यह जानकारी श्री चौधरी ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोग शामिल होंगे, जिसमें अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जय शंकर चौधरी एवं प्रदेश के वरीय नेता शिरकत कर रहे हैं. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जमशेदपुर के पार्टी के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता लगे हुए हैं.
Attachments area



