
जमशेदपुर : श्रीश्री सार्वजनिक पूजा समिति, छोटा गोविंदपुर द्वारा रखी दान पेटी बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर चुरा ली. चोरो ने दान पेटी में रखे सभी रुपये और पैसे निकाल लिए. पूजा कमेटी के अध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि दान पेटी में अनुमानत: लगभग 10,000 से ज्यादा रुपए थे. क्योंकि भक्तों ने काफी दान दिया था. इसकी सूचना गोविंदपुर पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पूजा कमेटी के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. वैसे दान पेटी में कितनी रकम थी, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है.



