
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत वार्ड संख्या छह के पार्षद मलय रूहीदास ने अपनी पूर्व घोषणा के मुताबिक गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गये. वार्ड पार्षद को ग्रामीणों ने माला पहनाकर अनशंन पर बैठाया. पार्षद मलय रूहीदास ने कहा कि वे कई बार मांगपत्र सौंप कर अपने वार्ड में विकास करने की मांग कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि वार्ड स्थित सरदार पाड़ा में अब तक एक भी विकास कार्य नहीं किया गया है और न ही वार्ड में जमे कचरे का उठाव समय पर किया जाता है. वार्ड में विकास कार्य नहीं होने के कारण उन्हें ग्रामीणों का कोपभाजन बनना पड़ रहा है. वार्ड के विकास और अन्य मांगों को लेकर अनशन किया है. जब तक विभागीय पदाधिकारी उनकी मांगों को नहीं मानते हैं, तब तक अनशन जारी रहेगा. पार्षद के साथ उनके समर्थन में सुकुमार गोप, मनोज बारिक, दुलाल बेरा, दिनेश बारिक, तरुण पोलाई, तपन सरदार, वीणा बसंती बहादुर, सुजाता बारिक समेत अन्य अनशन स्थल पर बैठे हैं.



