जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन के तत्वावधान में संस्थान के मुख्य सभागार में नगर के ख्यातिलब्ध आयकर अधिवक्ता, समाजसेवी, साहित्यकार एवं संस्थान के वरीय न्यासी मुरलीधर केडिया की पुस्तक ‘ भूलते-भागते क्षण’ का लोकार्पण हुआ. तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मूनका की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय एवं विशिष्ट अतिथि, एसिया अध्यक्ष इन्दर अग्रवाल एवं सुरभि संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सह समाजसेवी गोविंद दोदराजका, अरका जैन विवि के प्रो वीसी डॉ अंगद तिवारी व खजांची लाल मित्तल मंचासीन रहे. दीप प्रज्वलन आरंभ लोकार्पण समारोह में तुलसी भवन के उपाध्यक्ष रामनंदन प्रसाद ने आगत अतिथियों का स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य अतिथि सरयू राय ने अपने संबोधन में कहा कि केडिया जी की यह पुस्तक पाठकों में जिज्ञासा जगाने वाली है. इसे बहुत ही रोचक तरीके से लिखा और सजाया गया है. श्री केडिया का साहित्यिक जीवन परिचय अशोक पाठक स्नेही ने प्रस्तुत किया. समारोह को श्रीमती केडिया के अलावा गोविन्द दोदराजका, डॉ अंगद तिवारी, इन्दर अग्रवाल, अरविन्द केडिया, खजांची लाल मित्तल आदि ने भी संबोधित किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर मुख्य रूप से मानव केडिया, मनीष केडिया, विमल जालान, विद्यासागर लाभ, डॉ रागिनी भूषण, डॉ यमुना तिवारी व्यथित, डॉ अजय कुमार ओझा, अशोक पाठक’स्नेही’, सुरेश चन्द्र झा, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, नीता सागर चौधरी, शीतल प्रसाद दुबे, डॉ अरुण सज्जन, डॉ राकेश पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह, वीणा पाण्डेय ‘भारती, रीना सिन्हा सलोनी, वसंत जमशेदपुरी, डॉ आशा गुप्ता, मंजू ठाकुर, हरिहर राय चौहान, शिव नन्दन सिंह, उपासना सिन्हा, ममता कर्ण, पूनम शर्मा स्नेहिल, नीलम पेडीवाल, सुदीप्ता जेठी राउत, रीना गुप्ता, डॉ उदय प्रताप हयात, माधव पाण्डेय निर्मल, वीणा कुमारी नंदिनी, आरती श्रीवास्तव, शकुन्तला शर्मा, सोनी सुगंधा, पद्मा प्रसाद,भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित, बलविन्दर सिंह, निशांत सिंह, शकुन्तला शर्मा, मुकेश रंजन, मनीष सिंह वंदन, डॉ अरुण कुमार शर्मा, पूनम सिंह, नीलाम्बर चौधरी, सूरज सिंह राजपूत, पूनम सिंह, राजेन्द्र राज, शिप्रा सैनी सहित शताधिक साहित्यकार उपस्थित रहे.














