जमशेदपुर: शनिवार देर शाम सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह रोरो रोड पर पैदल बाजार से घर लौट रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली. वारदात के दौरान आरोपियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए सड़क पर सन्नाटा पसर गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक तेज रफ्तार बाइक पर पहुंचे, महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गए. (नीचे भी पढ़ें)
गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और कई दुकानदारों ने एहतियातन शटर गिरा दिए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी. थाना प्रभारी ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
यह भी पढ़ें: Jamshedpur rural police : श्यामसुंदरपुर पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, हेलमेट नहीं पहनने वालों को चेतावनी देकर छोड़ा
महिला ने घटना की लिखित शिकायत दर्ज करा दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है, जबकि पुलिस ने गश्त बढ़ाने की बात कही है.














