जमशेदपुर : जुगसलाई में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया. उन्होंने सिख समाज, मारवाड़ी समाज समेत कई समाज के लोगों के साथ बैठक भी की. (नीचे भी पढ़ें)

चुनाव को लेकर टिप्स भी दिये और कहा कि एकजुट होकर ज्यादा से ज्यादा वोट दिलाने की अपील की. इस दौरान रिंकू सिंह को जिताने के लिए मिलकर काम करने और ज्यादा से ज्यादा वोटर को घर से निकलकर वोट कराने को कहा.














