चक्रधरपुर: पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा व चक्रधरपुर नगर परिषद के मतदान प्रक्रिया में शुरूआती दौर में धीमी रहने के बाद जैसे जैसे दिन बढ़ता गया वैसे वैसे मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता गया. करीब 11 बजे के बाद मतदान में तेजी आयी. चाईबासा में दिन के 11 बजे तक 21.3 प्रतिशत व चक्रधरपुर में 15.11 फीसदी तक मतदान हुआ. एक बजे के बाद चाईबासा नगर परिषद में 34.59 प्रतिशत व चक्रधरपुर नगर परिषद में 33 प्रतिशत मतदान हुआ. (नीचे भी पढ़े)
बुजुर्गो ने भी घर से निकल कर अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया. पांच बजे तक आंकडे के आधार पर सीकेपी में 57 प्रतिशत व चाईबासा में 61 प्रतिशत मतदान हुआ. रमजान माह होने के बावजूद मुस्लिम समुदाय की महिला पुरुष अपने अपने बूथों पर जाकर मतदान किया. सीकेपी में कई जगहों पर मतदान केंद्र पर विवाद हुआ. जिसे अधिकारियों द्वारा सुलझा लिया गया.सीकेपी कारमेल स्कूल मे सांसद जोबा में मतदान किया. इस दौरान डीसी- एसपी ने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर जायजा लिया. पांच बजे तक सभी बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ. करीब सीकेपी में 60 प्रतिशत मतदान हुआ.













