बहरागोड़ा: आगामी 2 मार्च को बहरागोड़ा के शाखा मैदान में आयोजित होने वाले सामूहिक गणविवाह समारोह की तैयारी को लेकर कार्यक्रम के संयोजक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई , जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई. इस बार लगभग 15,000 लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन के सहभागी बन सकें. कार्यक्रम का आयोजन बहरागोड़ा के शाखा मैदान में किया जाएगा, जबकि बारात बहरागोड़ा निगमानंद आश्रम से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकलेगी. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर आशीर्वाद कार्यक्रम के संयोजक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा, सामूहिक गणविवाह समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल का कार्य करता है. यह आयोजन केवल विवाह संस्कार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा और संस्कारों के संरक्षण का महायज्ञ है. पिछले नौ वर्षों से जनता के सहयोग से यह आयोजन निरंतर सफल होता आया है और इस बार भी इसे और भव्य बनाने का संकल्प लिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी इस आयोजन को विशेष बनाती है. हमारा उद्देश्य है कि कोई भी बेटी आर्थिक अभाव के कारण विवाह से वंचित न रहे. समाज मिलकर जब आगे आता है, तो सकारात्मक परिवर्तन निश्चित होता है. पिछले नौ वर्षों से जनता के सहयोग से यह आयोजन निरंतर सफल होता आया है और इस बार भी इसे और भव्य बनाने का संकल्प लिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी इस आयोजन को विशेष बनाती है. कार्यक्रम का संचालन राजकुमार कर ने किया. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर रंजीत बाला,देबदत्त साव, सुमन कल्याण मंडल, श्रीवत्स घोष,मनोज गिरी,अर्धेन्दु प्रहराज,देवाशीष दास,देब प्रसाद दे,पार्थो,लालबाबू साव,अर्चना दास,डोली मुर्मू,मंजुला पलाई,उत्पल पैरा, मिहिर दलाई,अपूर्व सुंदर दास,कमल कांत सिंह,ब्रजेश मिश्रा,स्वरूप पानीग्राही,चंदन सीट,ओमप्रकाश पलाई,पंकज मैती,आनंदा साव,प्रदीप मिश्रा,सुभाष पात्र,सुनील पैरा,गोपाल साव,देबदत्त घोष ,पिंटू मोहनती,असू मैती,शकुंतला महतो,देबी प्रसाद दुबे,प्रीतिका महापत्र,मानिक राय,गौरंगा साव,अशोक पैरा,शिव शंकर पैरा,दिबाकार् शर्मा,कमल कांत बेरा,मनोज पाल,कालीपद घोष,तरुण बेरा,भावरंजन महतो समेत अन्य उपस्थित थे.














