जमशेदपुर : क्षत्रिय करणी सेना की ओर से सोमवार शाम छोटा गोविंदपुर स्थित दयाल सिटी कम्युनिटी हॉल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोग, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे. समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया. (नीचे भी पढ़ें)
कमलेश सिंह ने कहा कि होली प्रेम,सौहार्द और सामाजिक समरसता का का पर्व है, जिसे मिल-जुलकर मनाना हमारी परंपरा रही है. कार्यक्रम में गोविंदपुर अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने सभी अतिथियों को रंग अबीर लगा कर होली की शुभकामनाएं दी. साथ ही, कार्यक्रम में होली के गीतों की प्रस्तुतियां भी हुईं, जिसने माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया. अंत में सभी उपस्थित लोगों ने समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया.







