
जमशेदपुर : अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध रोधी संगठन के युवा प्रदेश सचिव श्रीकांत सिंह के नेतृत्व में जुगसालाई के नये थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी का पुष्प गुच्छ देकर एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया एवं शुभकामनायें दी गयी. इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि गुलाम रब्बानी के पूर्व का इतिहास काफ़ी सराहनीय रहा है. उन्हें जहां जहां पदभार मिला उन्होंने पूरी निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी से निष्पक्ष होकर काम किया है जो काफ़ी काबिले तारीफ है. (नीचे देखे पूरी खबर )
हमें आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि बतौर जुगासालाई थाना प्रभारी भी वें वैसा ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे. थाना प्रभारी ने इस मौक़े पर सभी को धन्यवाद दिया और होली की ढ़ेर सारी शुभकामनायें भी दी. इस मौक़े पर मुख्य रूप से श्रीकांत सिंह, संजीत झा, संतोष सिंह, रंजन सिंह, शुभम सिंह, विवेक प्रसाद, रौनक सिसोदिया, सदानंद सिँह उपस्थित थे.

















