पटना : बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को हटाया जा रहा है. भाजपा के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को नया मुख्यमंत्री मनोनित किया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नीतिश कुमार की जगह उनके बेटे को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. उनको जदयू में इंट्री कराकर नया उपमुख्यमंत्री बनाया जायेगा. नीतिश कुमार को हटाकर अब भाजपा की कमान पूरी तरह बिहार की सरकार पर होगी. हालांकि, यह भी तय है कि जनता दल यूनाइटेड को हटाकर भाजपा अपने दम पर सरकार नहीं चला सकती है. जदयू का साथ तो चाहिए ही है. नीतिश कुमार को अब राज्यसभा भेजने की तैयारी है. खुद नीतिश कुमार ने कुछ देर पहले अपना ट्विट कर कहा है कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से बिहार की जनता ने अपना विश्वास और समर्थन उनके साथ लगातार बनाये रखा है. (नीचे भी पढ़ें)
उसी के बल पर बिहार की और सभी की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की है. उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी उन्होंने कई बार आभार व्यक्ति किया है. संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही उनके मन में एक इच्छा थी कि वे बिहार विधानसमंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बने. इसी क्रम में इस बार हो रहो चुनाव में राज्यसभख़ का सदस्य बनना चाहते है. उन्होंने कहा है कि वे पूरी ईमाननदारी से विश्वास दिलाते है कि उनका यह संबंध भविष्य मेंभई बना रहेगा और जनता के साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा, जो नयी सरकार बनेगी, उसको उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा. बताया जाता है कि गुरुवार को राज्यसभा का नामांकन होग















