गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के कालाझोर में बुधवार को एमजेएसए कालाझोर धमकगोड़ा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन शामिल हुए. ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया. विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. (नीचे भी पढ़े)
कहा कि यह आयोजन युवाओं को एक नयी दिशा देने का कार्य कर रहा है. खेल न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाता है, बल्कि अनुशासन और टीम भावना को भी विकसित करता है. फुटबॉल प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया. इसमें झरना बुरु एफसी और यंग बॉयज टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया. खेल में कोई निर्णय नहीं होने पर पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया. इसमें झरना बुरु एफसी की टीम ने जीत हासिल की. मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 25 हजार नगद और उपविजेता टीम को 20 हजार नगद देकर सम्मानित किया. वहीं, गुरुवार को स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.







