जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने मुलाकात की. इस दौरान झारखंड राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, राज्य के विकास से जुड़े विषयों गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया. (नीचे भी पढ़े)
कुलवंत सिंह बंटी ने झारखंड की वर्तमान परिस्थिति में जनता से जुड़े मुद्दों की जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को दी. राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनता के हित में कार्य करने पर जोर दिया. गौरतलब है कि हाल के दिनों में कुलवंत सिंह बंटी लगातार राष्ट्रीय नेतृत्व से मिलते रहे है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई नेताओं से वे मिल चुके है. उनकी सक्रियता से पार्टी में उनका कद बढ़ता नजर आ रहा है.







