जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर के ट्यूब डिवीज़न गेट का ठेका मजदूरों ने घेराव कर दिया. लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया. घेराव कर रहे बर्मामाइंस मुखी बस्ती के लोगों ने कहा है कि कई मजदूर वर्षों से ट्यूब डिवीजन कंपनी में ठेका मजदूर के रूप में कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे. अचानक ठेकेदार बदलने के बाद लगभग 35 से 40 मजदूरो को कार्य से हटा दिया गया, जो सभी मुखी बस्ती के रहने वाले हैं. इन लोगों ने नौकरी की मांग की और हंगामा किया. (नीचे भी पढ़ें)

आंदोलन का नेतृत्व महेश मुखी कर रहे थे. भाजपा नेता रामबाबू तिवारी भी यहां पहुंचे. मुखी समाज के अनुसार, मजदूरों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है और उनका शोषण हो रहा है. मजदूरों को उनके उचित लाभ और कार्य परिस्थितियों से वंचित रखने का आरोप लगाया है. इस आंदोलन को समाप्त करने के लिए वार्ता चल रही है. महेश मुखी ने स्पष्ट किया है कि मुखी समाज अपने लोगों और मजदूरों के साथ हो रहे किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा. इनकी मांग है कि कंपनी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और मजदूरों को न्याय दिलाने की अपील की गई है. “मजदूर किसी भी संस्थान की रीढ़ होते हैं. यदि उनका ही शोषण होगा, तो समाज और उद्योग दोनों का पतन निश्चित है.







