जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह सेंट्रल बैंक के समीप के रहने वाले मोती लाल यादव ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एसएसपी से मुलाकात की है और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. इसे लेकर उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गये ज्ञापन में मोती लाल यादव ने बताया कि उनका आलू का दुकान है. वहां 21 फरवरी की शाम को इशू पोद्दार, करण पोद्दाम, जोगार्ड पोद्दार, सोनू पोद्दार, उनके पिता विशोरी पोद्दार, मिथुन पोद्दार, देवराज गोप, कुणाल दास, अविनाश गोप, अविनाश गोप, विनोद यादव, उनके पिता हिरो यादव, गणश पोद्दार, कृष वर्मा एवं अन्य के द्वारा उनके दुकान में आकर गाली गलौज की गयी तथा चापड़ से मारपर बाप-बेटे (शुभम यादव) को घायल कर दिया गया. दोनों ने सदर में इलाज करवाया. (नीचे भी पढे़ं)
लिखित शिकायत भी की परंतु उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. सभी अभियुक्तों को पकड़ा जरूर गया परंतु उन्हें फिर छोड़ दिया गया. पुलिस पदाधिकारी द्वारा उनपर समझौता कराने का दबाव डाला जा रहा है. वही अभिभावकों द्वारा धारदार हथियार के साथ उनके दुकान की रेकी की जा रही है और काट देने की धमकी दी जा रही है. उनकी मांग है कि एसएसपी उन्हें सुरक्षा प्रदान करें और उन अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करें.







