पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता-जादूगोड़ा मुख्य पथ पर जुड़ी गांव के समीप मिनी ट्रक के धक्के से साइकिल सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना मंगलवार की है दिन लगभग 10 बजे के आसपास की है. मिली जानकारी अनुसार अमित अपने घर चांपी गांव से साइकिल पर कुछ काम से हाता चौक जा रहा था. (नीचे भी पढ़े)

इसी दौरान चावल लदा मिनी ट्रक 407 (जेएच06जे/2181) ने साइकिल सवार अमित को ठोकर मारी, जिससे अमित जख्मी हो गया. ग्रामीणों ने तत्काल उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल जमशेदपुर भेजा. अमित को पैर और कमर में चोट लगी है. घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक के चारों टायर का हवा खोल दी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पोटका पुलिस घटना स्थल पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है .


















