जमशेदपुर : इंटर-कंपनी बॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में टाटा स्टील ने टीसीएस को हराकर शानदार जीत दर्ज की. यह मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा और दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. टाटा स्टील की टीम का नेतृत्व कप्तान महेश ने किया, जिनकी रणनीति और नेतृत्व ने टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. टीम लीडर विभाष शुक्ला ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा बनाए रखा और टीम को एकजुट रखा. कोच राजीव कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. (नीचे भी पढ़ें)
टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हर्षित को उनके शानदार और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया. यह टूर्नामेंट मुंबई में आयोजित किया गया, जिसमें टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स (टीसीइ) मेजबान रहे. इस आयोजन ने कॉर्पोरेट टीमों के बीच खेल भावना और आपसी सहयोग को बढ़ावा दिया. टाटा स्टील सभी आयोजकों और भाग लेने वाली टीमों का इस सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त करता है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने टाटा स्टील की सानदार जीत पर टीम के हरेक सदस्यों को बधाई दी है.




