जमशेदपुर : टाटा स्टील की बोर्ड मीटिंग मंगलवार को हुई. इस बोर्ड मीटिंग में तीन अहम फैसले को मंजूरी दी गयी. इसके तहत ओडिशा के नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआइएनएल) का टाटा स्टील में विलय को मंजूरी शेयरधारकों ने दिया. ओडिशा और केंद्र सरकार के साथ मिलकर पहले एनआइएनएल का संचालन किया जाता था. बीडिंग कर कंपनी ने इसका अधिग्रहण किया था. 12100 करोड़ रुपये में टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट ने इसको खरीदा था. इसके बाद कंपनी का विस्तार पर काम चल रहा है. अब इस कंपनी का पूरे तौर पर टाटा स्टील में विलय कर दिया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
दूसरी ओर, बोर्ड की बैठक में टाटा स्टील ने अपनी ही विदेशी संयंत्र टी स्टील होल्डिंग्स पीटीइ में 18488.10 करोड़ रुपये यानी दो अरब डॉलर के निवेश को मंजूरी दे दी. यह कई चरणों में निवेश किया जायेगा. वहीं, टाटा स्टील ने मेडिका के साथ मिलकर गठित की गयी मेडिका टीएस हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीदने को भी मंजूरी दे दी. मणिपाल हॉस्पिटल्स इस्टर्न इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से यह हिस्सेदारी खरीदी जायेगी. एक करोड़ 49 लाख रुपये का भुगतान कर इसको खरीदा जायेगा. मेडिका का 740000 इक्वीटी शेयर की खरीददारी 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से होगा. इसके बाद टाटा स्टील की हिस्सेदारी इसमें बढ़ जायेगा. इसकी जानकारी टाटा स्टील की ओर से बीएसइ और एनएसइ को एक फाइलिंग्स में दी है.




