पोटका : रामनवमी, ईद एवं सरहुल के शांतिपूर्ण माहौल में आयोजन को लेकर कोवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी संदीप भगत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा,अंचलाधिकारी निकिता बाला,जादूगोड़ा इंस्पेक्टर प्रवेश चंद्र सिन्हा,कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव समेत विभिन्न पंचायत के प्रतिनिधि, अखाड़ा के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे. बैठक में सर्वप्रथम प्रशासन के अधिकारियों द्वारा अखाड़ा कमिटी के सदस्यों से पूजा एवं अखाड़ा जुलूस के संबंध में राय ली गई. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान विजय बजरंग अखाड़ा के सदस्यों ने जुलूस के दिन 28 मार्च को रँकिनी मंदिर के समीप पूर्व की भांति बेरिकेडिंग, हल्दीपोखर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी, मेडिकल टीम की व्यवस्था, जुलूस मार्ग की साफ सफाई आदि मांगे रखी. बैठक को संबोधित करते अधिकारियों ने कहा कि पर्व त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है इसमें किसी प्रकार की शांति भंग ना हो यह हम सभी की जिम्मेदारी है, जुलूस में कोई भी व्यक्ति शराब पीकर शामिल ना हो, घातक हथियारों का प्रयोग ना करे, इस पर अखाड़ा कमिटी नजर रखे. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करने वालो से प्रशासन सख्ती से निपटेगी. (नीचे भी पढ़ें)
थाना प्रभारी ने कहा पर्व के उपरांत समीक्षा बैठक भी आयोजित किया जाएगा.इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, मीरु सरदार, संगीता सरदार, कार्तिक मुर्मू, चंद्र भूषण सरदार, पुष्पलता मुंडा, अर्धेंदु सरदार,पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्लाह,विजय बजरंग अखाड़ा हल्दीपोखर के अध्यक्ष संतोष मंडल, लाइसेंसी रतन सोनकर, कोषाध्यक्ष विजय केड़िया,उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता व शाहिद परवेज, पिंटू गुप्ता, आफताब अंसारी,पवन कुमार, ग्राम प्रधान ललीत प्रधान, दिलीप अग्रवाल,उत्पल बोस सहित अन्य उपस्थित थे।




