• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 24, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur dc meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जिला समन्वय समिति की बैठक, पोटका और मुसाबनी सीओ को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान, जमशेदपुर हाई स्कूल में तोड़फोड़ को लेकर डीसी ने डीएसपी को तत्काल कार्रवाई का दिया आदेश

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रभावी, पारदर्शी तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने हेतु बैठक में उपायुक्त के द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने राज्य प्रायोजित, केन्द्र प्रायोजित, डीएमएफटी, वित आयोग, सीएसआर आदि के माध्यम से नागरिकों के कल्याण तथा आधारभुत संरचनाओं से संबंधित योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि संवादहीनता या समनव्य के अभाव में योजनाओं की प्रगति बाधित नहीं हो इसे सभी विभागीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे. उपायुक्त ने कहा कि कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें एक से अधिक विभागों की भूमिका होती है, ऐसे में आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग नियमित रूप से सूचनाओं का आदान-प्रदान करें और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें. (नीचे भी पढे़ं)

विशेष रूप से आधारभूत संरचना निर्माण से संबंधित कार्यों, भूमि हस्तांतरण, विद्युत संयोजन, भौतिक सत्यापन, लाभुक सत्यापन तथा भुगतान प्रक्रियाओं में समन्वय पर जोर दिया गया. स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के तहत स्वास्थ्य केन्द्रों में नये भवनो के निर्माण, विद्युत संयोजन, रैम्प निर्माण अन्य नागरिक सुविधाओं हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय पर कार्य पुरा करने का निदेश दिया. सिविल सर्जन को स्वास्थ्य सेवाओं हेतु निर्मित भवनों की उपयोगिता एवं अबतक अनुपयोगी भवनों की सूची कारण सहित 7 दिनों में समर्पित करने का निर्देश दिया. चाकुलिया प्रखंड के केरूकोचा ढ़ेगाम व बहरागोड़ा प्रखंड के बारागड़िया में वर्ष 2021-22 से निर्माणाधीन स्वास्थ्य केन्द्रों को पुरा करने हेतु यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया गया. सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को प्रत्येक गुरूवार को क्षेत्र भ्रमण कर पंचायतों में सरकारी संस्थाओं का निरीक्षण एवं प्रतिवेदन देने को कहा गया. कल्याण विभाग की योजना के तहत सभी प्रखंडों को अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़े वर्ग हेतु मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत लाभ दिलाने हेतु लाभुकों की सूची अनुशंसा कर भेजने का निर्देशित किया गया. (नीचे भी पढे़ं)

साथ हीं ई-कल्याण पोर्टल पर प्री-मैट्रिक छात्रवृति हेतु सभी शैक्षणिक संस्थानों का सत्यापन हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया. जिला शिक्षा व कल्याण विभाग के पदाधिकारी को जीरो ऑक्यूपेंसी, 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी या वैसे हॉस्टल जिनका संचालन तत्काल शुरू किये जाने की समीक्षा करते हुए लखाईडीह में छात्रवास को तुरंत शुरू कराने का निर्देश दिया गया. जमशेदपुर हाईस्कुल बिष्टूपुर में असमाजिक तत्वों द्वारा स्कूल में तोड़फोड़ मामले में पुलिस के द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं करने पर उपायुक्त द्वारा नाराजगी जताई गई तथा असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस उपाधीक्षक को दिया गया. बच्चों का आधार पंजीकरण हेतु पंजीकरण केन्द्र तक बच्चों को शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पहुंचाने की व्यवस्था कराने को कहा. विभिन्न योजनाओं से विद्यालयों में अतिरिक्त कमरा निर्माण का कार्य को पुरा करने के लिए निर्देशित किया गया. अनाथ बच्चों के विद्यालय में नमांकन एवं सरकारी योजनाओ से जोड़ने के लिए शिक्षा तथा समाज कल्याण विभाग को वैसे सभी अनाथ बच्चों की सूची तैयार कर अंत तक उनका फॉलोअप करने निर्देश दिया अचानक किसी परिचित अथवा कथित अभिभावक बच्चों को बहला फुसला कर कहीं बाहर न ले जा पायें इसकी निगरानी रखी जाये. (नीचे भी पढे़ं)

उक्त बातें बहरागोड़ा में 2 अनाथ बच्चों के संदर्भ में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया. घरेलु एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की मामले पर आपूर्ति पदाधिकारी को नियमित मॉनिटरिंग व संबंधित थाना क्षेत्रों को विधि व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया. अगामी गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या व उससे निपटने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सहित प्रखंड प्रशासन को अपने अथवा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से खराब पड़े चापाकलों, जलमीनारों की सूची प्राप्त कर यथा संभव आवश्यक मरम्मति कर जलापूर्ति शुरू करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त लगभग 250 आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण व अन्य आधारभुत संरचनाओं की गणवता सुनिश्चित करने हेतु कार्य स्थलों का निरीक्षण करने तथा स्थानीय समस्याओं का निदान करते हुए संवेदकों से समय पर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश सभी अभियंताओं को दिया गया. खनन विभाग को जब्त किये गये खनिजों बालू आदि की नीलामी हेतु कोर्ट मे समर्पित आवेदनों की सूची समर्पित करते हुए नीलामी प्रक्रिया पूर्ण कर राजस्व सरकार की खजाना में जमा करने का निर्देश दिया गया. समीक्षा के क्रम में योजनाओं के क्रियानवयन में तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से विलंब मामले पर उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि इन बाधाओं की पहचान कर आपसी समन्वय से शीघ्र समाधान निकालें, ताकि लाभुकों को समय पर लाभ मिल सके. (नीचे भी पढे़ं)

उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे योजनाओं की नियमित समीक्षा करें, क्षेत्र भ्रमण के दौरान वस्तुस्थित का आकलन करें तथा समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल लक्ष्य प्राप्त करना नहीं, बल्कि योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. संवेदनशील व तत्परता से नागरिकों की समस्या समाधान हेतु कार्य करने वाले 2 अधिकारी सम्मानित भी हुए. अंचल अधिकारी पोटका निकिता बाला तथा अंचल अधिकारी मुसाबनी पवन कुमार को उपायुक्त द्वारा संवेदनशील व तत्परता से नागरिकों की समस्या समाधान हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. अंचल अधिकारी पोटका निकिता बाला द्वारा पिछले दिनों गुड़गांव में 4 मजदूरों की मौत मामले में 4 घंटे के अंदर पारिवारिक सूची तैयार कर निर्गत किया गया था जबकि अंचल अधिकारी मुसाबनी पवन कुमार द्वारा दोलमाबेड़ा के हो जनजाति समुदाय के नागरिकों की 2 दशक से जाति प्रमाण पत्र न निर्गत होने के मामले पर कार्रवाई करते हुए जाति प्रमाण पत्र की समस्या का समाधान किया गया. जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्णव मिश्रा सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पुलिस, आपूर्ति, नगर निकाय, सभी तकनीकी विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी सभी बीडीओ, सीओ व अन्य संबंधित उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur rural accident : पटमदा बाजार में पिकअप वैन की चपेट में आने से बच्ची के दोनों पैर टूटे, बच्ची का एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज
खबर

Jamshedpur rural accident : पटमदा बाजार में पिकअप वैन की चपेट में आने से बच्ची के दोनों पैर टूटे, बच्ची का एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

August 23, 2026
jamshedpur sawan queen- आवाज-ए-मंच की सावन क्वीन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने अपनी कला व प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन
खबर

jamshedpur sawan queen- आवाज-ए-मंच की सावन क्वीन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने अपनी कला व प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन

August 23, 2026
Jamshedpur fire in locked flat : हरहरगुट्टू के बंद फ्लैट में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों ने बुझाई, दमकल की देरी पर नाराजगी
खबर

Jamshedpur fire in locked flat : हरहरगुट्टू के बंद फ्लैट में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों ने बुझाई, दमकल की देरी पर नाराजगी

August 23, 2026
Next Post

Baharagora mla meets agriculture minister- बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती मिले कृषि मंत्री से, चाकुलिया में चेक डैम निर्माण कराने की मांग

Baharagora mla in vidhansabha - विधायक समीर मोहंती ने सदन में पूर्वी सिंहभूम के आत्मा कर्मियों का मुद्दा उठाया, लंबित मानदेय शीघ्र भुगतान करने की मांग

Jharkhand hindu sammelan : दुमका में गरजे हिंदुओं के फायर ब्रांड नेता डॉ प्रवीण तोगड़िया, कहा - हिंदू बंटा तो कमजोर हुआ, तीन बच्चे हिंदुओं के सच्चे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur demand : टाटा स्टील के केएमपीएम इंटर कॉलेज को जल्द चालू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने दिया धरना, अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

Jamshedpur sports report : सीआइएसइ बिहार – झारखंड रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जमशेदपुर जोन विजेता, देवघर जोन उपविजेता

Jamshedpur railway passenger good news : शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट अब सप्ताह में चलेगी दो दिन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

saraikela police success- कांड्रा में छह दिनों से लापता दो युवकों शव पुलिस ने किया बरामद, हत्या के बाद जमीन में शव को गाड़ दिया गया था, इलाके में आक्रोश का माहौल

Jamshedpur mp attack on government : विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट करने को भाजपा ने बताया तानाशाही शासन का प्रतीक, जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो ने कहा – छात्रों की आवाज को लाठी-डंडों और राजनीतिक संरक्षण के बल पर दबा नहीं सकती हेमंत सरकार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur demand : टाटा स्टील के केएमपीएम इंटर कॉलेज को जल्द चालू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने दिया धरना, अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

Jamshedpur sports report : सीआइएसइ बिहार – झारखंड रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जमशेदपुर जोन विजेता, देवघर जोन उपविजेता

Jamshedpur railway passenger good news : शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट अब सप्ताह में चलेगी दो दिन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

saraikela police success- कांड्रा में छह दिनों से लापता दो युवकों शव पुलिस ने किया बरामद, हत्या के बाद जमीन में शव को गाड़ दिया गया था, इलाके में आक्रोश का माहौल

Jamshedpur mp attack on government : विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट करने को भाजपा ने बताया तानाशाही शासन का प्रतीक, जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो ने कहा – छात्रों की आवाज को लाठी-डंडों और राजनीतिक संरक्षण के बल पर दबा नहीं सकती हेमंत सरकार

Tmh specialisation : स्पेशियलिटी क्लीनिक और रोबोटिक सर्जरी के साथ टीएमएच ने उन्नत ऑर्थोपेडिक सेवाओं का विस्तार किया, विश्वस्तरीय इलाज अब घर के और करीब

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News