• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, September 3, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

Tata Steel Inaugurates its first Scrap-based Electric Arc Furnace in India : टाटा स्टील ने भारत में अपने पहले स्क्रैप आधारित इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस का किया उद्घाटन, यह प्लांट इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि प्रति टन स्टील पर कार्बन उत्सर्जन 0.3 टन से कम रहे, पंजाब के मुख्यमंत्री और एन चंद्रशेखरन ने किया समर्पित

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने सतत इस्पात निर्माण की दिशा में अपनी यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए लुधियाना के हाई-टेक वैली में अपने स्क्रैप-आधारित इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (इएएफ) प्लांट की शुरुआत की. लगभग 3,200 करोड़ रुपये के निवेश से निर्मित इस प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 0.75 मिलियन टन है. यह अत्याधुनिक प्लांट प्रति टन स्टील उत्पादन पर कार्बन उत्सर्जन (सीओ2) को 0.3 टन से कम रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो 2045 तक नेट ज़ीरो उत्सर्जन हासिल करने की टाटा स्टील की प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. (नीचे भी पढे़ं)

पंजाब के मुख्यमंत्री एस भगवंत सिंह मान और टाटा संस और टाटा स्टील के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने संयुक्त रुप से इसका उदघाटन किया. इस मौके पर टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन तथा अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और कंपनी के प्रतिनिधियों की मौजूदगी थी. चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि जैसे-जैसे भारत जलवायु-संवेदनशील भविष्य की ओर अपने कदम बढ़ा रहा है, सस्टेनेबिलिटी एक राष्ट्रीय अनिवार्यता बन गई है, जिसके लिए त्वरित और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है. (नीचे भी पढे़ं)

टाटा स्टील का लुधियाना इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस, एक हरित और अधिक रेसिलिएंट औद्योगिक भविष्य के निर्माण के प्रति टाटा समूह की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने कहा कि लुधियाना ईएएफ, 2045 तक नेट ज़ीरो हासिल करने की दिशा में टाटा स्टील की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. यह दर्शाता है कि टाटा स्टील सर्कुलर इकोनॉमी के लिए पूंजी निवेश को किस तरह नए दृष्टिकोण से देख रही है, ऐसी तकनीकों को बढ़ावा देकर जो संसाधनों की खपत को कम करती हैं और साथ ही वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी भी बनी रहती हैं. हम पंजाब सरकार के निरंतर सहयोग और साझेदारी के लिए आभारी हैं और स्थानीय समुदायों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं. लो-कार्बन स्टील मेकिंग को समर्थन देने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया यह प्लांट लगभग 50 फीसदी नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करेगा. (नीचे भी पढे़ं)

अत्याधुनिक सुविधा में 100 फीसदी स्टील स्क्रैप को कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें से लगभग 40 फीसदी स्क्रैप हरियाणा के रोहतक स्थित कंपनी के स्टील रीसाइक्लिंग प्लांट से प्राप्त होगा. यह प्लांट कंपनी के प्रमुख रिटेल ब्रांड ‘टाटा टिस्कॉन’ के तहत कंस्ट्रक्शन-ग्रेड स्टील रिबार का उत्पादन करेगा, जिससे निर्माण क्षेत्र में टाटा स्टील की बाजार उपस्थिति को और मजबूत करने में मदद मिलेगी. पिछले तीन वर्षों में, कंपनी ने टाटा स्टील फाउंडेशन के माध्यम से लुधियाना स्थित प्लांट के आसपास के समुदायों के साथ साझेदारी करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और महिला सशक्तिकरण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा दिया है. मुख्य पहलों में स्थानीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) के छात्रों के लिए रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसरों की शुरुआत, सोलर ऊर्जा से संचालित स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना, जलवायु-संवेदनशील कृषि पद्धतियों को बढ़ावा, सामुदाय आधारित कचरा प्रबंधन प्रणालियों का निर्माण, स्कूलों के शिक्षण और बुनियादी अवसंरचना में पर्यावरणीय दृष्टिकोण का समावेश, तथा मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति सहायता प्रदान करना शामिल है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Tata steel bonus breaking : टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस समझौता कुछ देर में, पिछले साल मिला था 303 करोड़, एमडी और यूनियन अध्यक्ष की वार्ता के बाद इतनी राशि इस साल हो गया तय
खबर

Tata steel bonus breaking : टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस समझौता कुछ देर में, पिछले साल मिला था 303 करोड़, एमडी और यूनियन अध्यक्ष की वार्ता के बाद इतनी राशि इस साल हो गया तय

September 3, 2026
Jamshedpur rural incident – घाटशिला में नशे में धुत चालक ने मचाया कहर, कार की टक्कर से महिला नदी में बही, 5 घायल
खबर

Jamshedpur rural incident – घाटशिला में नशे में धुत चालक ने मचाया कहर, कार की टक्कर से महिला नदी में बही, 5 घायल

September 3, 2026
Tata steel bonus to be finalised : टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस समझौता गुरुवार को ही होगा, वेज रिवीजन के आधार पर बोनस का लाभ अगले साल मिलेगा
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel bonus to be finalised : टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस समझौता गुरुवार को ही होगा, वेज रिवीजन के आधार पर बोनस का लाभ अगले साल मिलेगा

September 2, 2026
Next Post

Jamshedpur naman yatra : टीम नमन ने प्रशासनिक अधिकारियों से की शिष्टाचार मुलाक़ात, शहीद सम्मान यात्रा का दिया निमंत्रण

nml and iit mou : एनआइटी जमशेदपुर और आइआइटी रुड़की के बीच हुआ एमओयू, संयुक्त रुप इस क्षेत्र में दोनों दिग्गज संस्थान करेगी काम

Jamshedpur rail project public hearing : जमशेदपुर में धरातल पर उतरेगा रेल परियोजनाएं, बुड़ामारा चाकुलिया रेल लाइन परियोजना को मिली रैयतों की सहमति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

Jamshedpur police got 40 new bolero vehicles :  जमशेदपुर पुलिस के गश्ती बल में जुड़ीं 40 नई बोलेरो गाड़ियां, एसएसपी ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने में होंगी मददगार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News