जादूगोड़ा : जिले के 22 मार्च, 2000 में सेवा की शुरुआत करनेवाले 40 शिक्षकों ने इस दिन की यादगार बनाने के लिए रविवार को जादूगोड़ा में एकत्र हुए. ये नौकरी के 26 साल के सफर में आज अपने साथियों को नजदीक पाकर हर्षोल्लास से भर गए. इस दौरान उन्होंने विगत 26 वर्षों में नौकरी में आये उतार-चढ़ाव के अनुभव को एक दूसरे से शेयर किये. जादूगोड़ा के रिसॉर्ट में एकत्र हुए सभी शिक्षकों ने अपने जीवन के तमाम सुख-दुखों को भूलकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटी. (नीचे भी पढ़ें)
इस बाबत शिक्षक दिलीप बेसरा ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 2000 में 40 शिक्षकों ने जिले के विभिन्न स्कूलों में एक साथ योगदान किया था, जिसे यादगार बनाने के लिए वे एकत्र हुए हैं.











