जमशेदपुर : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति के संयुक्त तत्वावधान में रांची मारवाड़ी भवन के सभागार में झारखंड नगर निकाय चुनाव में जीते मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल और रांची के पूर्व मेयर संजीव विजयवर्गीय थे. विशिष्ट अतिथि के रूप में यूपीएससी की सफल अभ्यर्थी ईशा जैन, मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी और समाज के कई निकायों के उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सचिव विनोद जैन, मारवाड़ी सहायक समिति अध्यक्ष पवन शर्मा, संयोजक सुभाष पटवारी और ओमप्रकाश अग्रवाल ने भी अपने विचार रखते हुए सभा का समाज के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया. (नीचे भी पढ़ें)
मनोज कुमार चौधरी ने समाज द्वारा दिये गये सम्मान को जीवन का अविस्मरणीय पल बताया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वे समाज का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने सबसे पहले उन्हें नेतृत्व करने का मौका दिया. उन्होंने कहा कि वे कभी समाज का नाम नीचे नहीं होने देंगे और इस नये दायित्व के जरिए समाज की सेवा करेंगे. समारोह में उपस्थित अतिथियों ने भी अपने विचार रखे और सभी का समाज के विकास के लिए काम करने का आह्वान किया. समारोह का संचालन मारवाड़ी सम्मेलन के महासचिव ने किया.














