जमशेदपुर : शहीद दिवस के अवसर पर नागरिक सुरक्षा अधिकार समिति द्वारा बारीडीह गोलचक्कर में शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति शिखर डे उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि नागरिक अधिकार सुरक्षा समिति यह कई वर्षों से देशभक्ति का कार्य करते आ रही है. उन्होंने कहा कि हमें इस बात का दुख है कि इन शहीदों का घर अब पाकिस्तान में चला गया है. (नीचे भी पढे़ं)
उन्होंने बताया कि आज की पीढ़ी उनके मार्ग का अनुसरण नहीं करती हैं. उन्होंने कहा कि हमें शहीदों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए. श्री शेखर डे ने बताया कि जितने भी क्रांतिकारी वीर शहीद हुए हैं, उन सब का सपना था एक अखंड भारत का. उन्होंने कहा कि हमें देश के विकास में अपना पूरा योगदान देना चाहिए. इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा अधिकार समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि हम लोग इस वर्ष प्रत्येक महीने में विभिन्न शहीदों की याद में विभिन्न स्थानों पर अपना कार्यक्रम आयोजित करेंगे. हम इन शहीदों के बारे में आज की युवाओं को परिचित कराएंगे.



