जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की नव नियुक्त कुलपति डॉ इला कुमार ने सोमवार को अपना पदभार संभाल लिया. छात्राओं ने झारखंड के परंपरागत नृत्य एवं एनएसएस क्लैपिंग के द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ किश्वर आरा ने कुलपति डॉ इला कुमार का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. इस अवसर पर टीचर्स एसोसिएशन की ओर से निवर्तमान कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता की विदाई एवं नई कुलपति डॉ इला कुमार का स्वागत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस आयोजन में डॉ किश्वर आरा ने कुलपति डॉ कुमार सहित उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया. उन्होंने पूर्व कुलपति के कार्यो की सराहना की. कुलपति डॉ इला कुमार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में आश्वासन देते हुए कहा कि पूर्व में जो कार्य हुए हैं, उन्हें आगे बढ़ाना है. सभी के साथ मिल कर विश्वविद्यालय को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देना है. स्टाफ की कमी जरूर है, लेकिन विश्वविद्यालय में साकारात्मक माहौल के साथ कार्य करना है. (नीचे भी पढ़ें)

निवर्तमान संस्थापक कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि यहां के सभी लोगों से एक भावनात्मक रिश्ता कायम हो गया है. कई चुनौतियों के बावजूद एक बेहतर टीम के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ. एक बच्चे की तरह विश्वविद्यालय को बढ़ते देखा है. इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ रमा सुब्रह्मण्यन, वित्त पदाधिकारी डॉ जावेद अहमद, कुलसचिव डॉ सलोमी कुजूर ने भी अपने विचार रखे. सभी ने डॉ अंजिला गुप्ता के साथ किए कार्यो के अनुभव साझा किये एवं नयी कुलपति डॉ कुमार को हरसंभव सहयोग देने की बात कही. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर डॉ सनातन दीप ने एक गजल प्रस्तुत किया. इस अवसर पर डॉ दीपा शरण, डॉ अन्नपूर्णा झा, पूर्व कुलसचिव राजेन्द्र जायसवाल, डॉ रत्ना मित्रा, डॉ रिजवाना परवीन, डॉ कामिनी, डॉ सोनाली सिंह, डॉ मनीषा टाइटस, डॉ रूपाली पात्रा, डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ ग्लोरिया पूर्ति, डॉ अनामिका, डॉ माधुरी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे.




