चाकुलिया : चाकुलिया- केरूकोचा मुख्य सड़क पर बड़ामारा और मुढ़ाल गांव के बीच पुलिया पर मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में केरूकोचा निवासी झामुमो नेता समीर दास के बड़े पुत्र मिलन दास 30 की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है. ग्रामीणों द्वारा घायल अवस्था में मिलन दास को चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ साहिबा सोरेन ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है. सूचना पाकर विधायक समीर कुमार मोहंती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. (नीचे भी पढ़ें)

थाना प्रभारी राजेश कुमार भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली. मिली जानकारी के अनुसार मिलन दास अपने तीन दोस्तों के साथ बड़ामारा क्रिकेट खेलने गया था. क्रिकेट खेल कर वापस घर आने के दौरान बड़ामारा और मुढ़ाल गांव के बीच पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित हो गयी और पुलिया से जा टकरायी. इससे मिलन दास गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं बाइक पर बैठा चंदन सिंह सड़क पर गिर गया.














