जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां मंगलवार देर रात अपराधियों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर इलाके में दहशत फैला दी. घटना छायानगर, अमित स्टोर डब्बा लाइन के पास की है. जहां सन्नी पुष्टि उर्फ जगन्नाथ पुष्टि और नंदू लोहार पर अचानक हमला कर दिया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने धारदार हथियार और गोली दोनों का इस्तेमाल किया. घटनास्थल का मंजर इतना भयावह था कि पूरा इलाका खून से लथपथ नजर आया. घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही डीएसपी हेडक्वार्टर वन भोला प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. (नीचे देखे पूरी खबर)
घायल सन्नी पुष्टि की बहन सोनी ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे सुरु भुइया के तीन बेटे संजय भुइयाँ, पाल भुइयाँ और आजाद भुइयाँ. इसके अलावा दीपाली का बेटा करण, टकलू लोहार का बेटा प्रिंस लोहार और अन्य लोग शामिल हैं. परिजनों के मुताबिक, घटना की जानकारी तब मिली जब नंदू लोहार गंभीर हालत में उनके पास पहुंचा और बताया कि उन दोनों पर अचानक हमला किया गया है, जबकि सन्नी पुष्टि मौके पर ही लहूलुहान हालत में पड़ा है. (नीचे देखे पूरी खबर)

दोनों घायलों को तुरंत टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि सन्नी पुष्टि शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है. इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है. (नीचे देखे पूरी खबर)

परिजनों का कहना है कि रामनवमी के दौरान आरोपियों के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हालांकि शुरुआती जांच में धारदार हथियार से हमला होने की बात सामने आई है, लेकिन घटनास्थल से गोलियां भी बरामद की गई हैं, जिससे फायरिंग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है. बताया जा रहा है कि एआरजेड ग्रुप से जुड़े युवको ने इस घटना को अंजाम दिया है.



