रामगोपाल जेना / जगन्नाथपुर : पश्चिम सिंहभूम के जगन्नाथपुर क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु के सौजन्य से बुधवार को पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए जमशेदपुर रवाना किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विधायक सोनाराम सिंकु ने हरी झंडी दिखाकर छात्राओं से भरी बस को रवाना किया. उन्होंने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भ्रमण से सीख हासिल करने की प्रेरणा दी. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका कामिनी दुबे, प्रबंधन समिति अध्यक्ष पूनम देवी, सोमनाथ सिंकु, मथुरा लागुरी, राजू हेंब्रम, बबलु गोप, आफताब आलम, संतोष नाग, विजय नायक, रोशन पान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने छात्राओं की सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की.



