जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के विक्की सिंह राजपूत गोलीकांड में पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है. जहां पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के तैयारी कर रही है. इस मामले में राहुल सिंह सरदार, राखल कुंभकार, विकास महतो, कृष्ण सिंह को गिरफ्तार किया गया है. बुधवार को इन सभी को एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया जायेगा. पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पुराने विवाद में विक्की सिंह राजपूत पर फायरिंग की गयी थी. इसका खुलासा जल्द किया जायेगा. गौरतलब है कि उलीडीह डिमना रोड निवासी विक्की सिंह राजपूत अपनी कार से दूध लेने जा रहे थे, तभी दो बाइक सवार चार अपराधियों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली उसके दोनों हाथों में लगी थी. जिसके बाद उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस जेल भेजने की तैयारी में जुटी है.



