जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 5 में अधेड़ की करंट लगने से मौत हो गयी, जिसे बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन में पुलिस जुट गयी है. प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक आशीष कुमार चैटर्जी (55) धनबाद के रहने वाले है. वह अपने बहन के घर 29 मार्च को श्राद्धकर्म में हिस्सा लेने धनबाद से जमशेदपुर पहुंचे थे. 31 की रात 9 बजे वह नहा कर घर में ही कपड़ा फैला रहे थे. तभी वह बिजली के तार की चपेट में आ गये और छटपटाने लगे. (नीचे भी पढे़ं)
आनन -फानन में उन्हें टीएमएच ले जाने लगे, जहां रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया. मृतक के बेटे ने बताया कि वह धनबाद में अकाउंटेंट है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.



