नयी दिल्ली/ रांची : मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब भारत में भी दिखने लगा है. कच्चा तेल व और गैस क्राइसिस के बीच एक बार फिर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में इजाफा कर दिया है. अप्रैल महीने से 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर 194 रुपये से लेकर 220 रुपये तक महंगा हो गया है. हलांकि राहत की बात यह है कि घरेलु सिलेंडर में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. (नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधा आने से वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गयी है, जिसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. इसी कारण तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढाने का फैसला लिया है. विदित हो कि 7 मार्च को भी कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा हुआ था. वहीं घरेलु एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गयी थी. इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये, चेन्नई में 928.50 रुपये और झारखंड में 953 रुपये हो गयी थी. झारखंड में अब कमर्शियल सिलेंडर 2258 रुपये में मिलेगा.



